मथुरा: घुड़चढ़ी में जीजा ने सालों को पहनाई एक-एक करोड़ की नोटों की माला, वीडियो वायरल मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के गांव नगला फोंदा में शनिवार को एक अनोखी घुड़चढ़ी चर्चा का विषय बन गई। राजस्थान के कामां क्षेत्र के गांव नंदोला निवासी जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर ने अपने सालों प्रशांत और कान्हा राघव को 500-500 रुपये के नोटों से बनी एक-एक करोड़ रुपये की माला पहनाई। बताया जा रहा है कि दोनों मालाएं करीब 100- फीट लंबी थीं। मालाओं का वजन और लंबाई इतनी अधिक थी कि उन्हें संभालने के लिए कई लोगों को जुटना पड़ा। छत से दोनों दूल्हों को मालाएं पहनाई गईं। इस अनोखी घुड़चढ़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं।
— Hemendra Tripathi ???????? (@hemendra_tri) November 22, 2026